जायलों ने दो बाईक समेत एक पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर
जायलों ने दो बाईक समेत एक पिकअप गाड़ी की जोरदार टक्कर दो लोग गंभीर घायल, एक को आई मामूली चोट, गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जौनप...
April 17, 2024
श्रीगंगानगर के भाजपा नेताओं ने झुंझुनू में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लिया
Namo TV Bharat November 13, 2022
श्रीगंगानगर के भाजपा नेताओं ने झुंझुनू में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लिया
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर, राजस्थान। के भाजपा नेताओं ने झुंझुनू में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लिया। श्रीगंगानगर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया की इस प्रदेश कार्यसमिति बैठक को राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष डॉ श्री सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष श्री गुलाबचंद कटारिया सहित भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया।
श्रीगंगानगर से जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ के नेतृत्व में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, महेंद्र सिंह सोढ़ी, जुगल डुमरा, पृथ्वीराज सोलंकी, सांसद निहालचंद, सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनियां, अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी, रायसिंहनगर विधायक बलवीर लूथरा, पूर्व विधायक ओपी महेंद्रा व अशोक नागपाल सम्मिलित रहे। प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने भाजपा नेताओं से 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने का आह्वान किया।
डॉ पूनियां ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सत्ता में रहने का अपना मौलिक अधिकार खो चुकी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। आए दिन पुलिस पर पथराव की घटनाएं देखने को मिलती है। कांग्रेस सरकार के मुखिया अशोक गहलोत और पूरी कैबिनेट एक समुदाय विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए तुष्टीकरण की राजनीति कर इस प्रदेश के वर्तमान और भविष्य को खत्म करना चाहती है।
आजादी के 75 वर्षों बाद राजस्थान जैसे शांतिप्रिय राज्य का बहुसंख्यक समुदाय खुद को असुरक्षित और ठगा महसूस करता है। कांग्रेस ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं से किए अपने वादे को नहीं निभा कर इन सब के हितों पर कुठाराघात किया है। इसलिए अब समय आ गया है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता गांव गांव ढाणी ढाणी जाए और कांग्रेस सरकार के कुशासन के बारे में लोगों को बताएं ।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024