पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल
पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था इण्डिया हेल्प फ़ाउण्डेशन की तरफ़ से श...
April 24, 2024
कौशाम्बी : भरवारी नगर पालिका परिषद के शिशु मंदिर कॉलोनी में जलभराव, बीमारी फैलने की आशंका
Namo TV Bharat November 14, 2022
कौशाम्बी : भरवारी नगर पालिका परिषद के शिशु मंदिर कॉलोनी में जलभराव, बीमारी फैलने की आशंका
मुजफ्फर महफूज
कौशांबी। नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित शिशु मंदिर कॉलोनी में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। इसकी शिकायत के बाद भी ईओ और प्रशासक हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए…
नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित शिशु मंदिर कॉलोनी में जलभराव की समस्या से लोग परेशान हैं। इसकी शिकायत के बाद भी ईओ और प्रशासक हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।
भरवारी के शहीद गुलाब सेन नगर वार्ड में शिशु मंदिर कॉलोनी है। कॉलोनी में करीब दस साल पहले नाली का निर्माण कराया गया था। आरोप है कि ठेकेदार अधूरा कार्य कराकर भाग निकला। परिणाम रहा कि कुछ हिस्से में नाली बनी ही नहीं। जहां बनाई गई थी, वहां की ध्वस्त हो चुकी है। अब लोगों के घरों से निकलने वाला गंदा पानी एक स्थान पर जमा हो रहा है। पानी सड़कों पर भी बहता रहता है। जिससे आने-जाने में दिक्कत होती है। गंदे पानी का जमाव होने से मच्छर पनप रहे हैं। मच्छरों के काटने से बीमारी फैल सकती है। महीने भर पहले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की बुखार से मौत भी हो चुकी है। कई लोग अब भी बुखार की चपेट में हैं। लोगों का कहना है कि सामूहिक बीमारी फैली तो इसका जिम्मेदार नगर पालिका प्रशासन होगा।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024