रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस
Namo TV Bharat November 14, 2022
मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया बाल दिवस
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सोमवार को मुख्यालय स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में प्रधानाध्यापक भजहरी मंडल के अध्यक्षता में बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं छात्राओं द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु के चित्रपट पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरी मंडल ने बच्चों को संबोधित करते हुए पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने नेहरू जी के प्रसिद्ध कथनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों के साथ मिलना – जुलना पसंद था। इसलिए बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। पंडित जी का मानना था कि हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिसमें बच्चे किताबी कीड़ा ना होकर उनका सर्वांगीण विकास हो व भावनात्मक रूप से समृद्ध हो तथा सामाजिक व नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण हो।आज के बच्चे ही कल का बेहतर भारत बना सकते हैं।
जब कोई बच्चा आज हमारा प्यार पायेगा तब वह कल समाज में प्यार फैलाएगा। साथ ही उन्होंने छात्रों को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के मार्गदर्शन पर चलने की अपील की। वहीं विद्यालय के शिक्षक जाकिर अंसारी ,सुधीर सेन, समीर किशोर पाल, जीवन माजी, शिखा चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक संगीत तथा लघु नाटक प्रस्तुत किया। मौके पर शिक्षक- शिक्षिका एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024