इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर फहराया गया अखिल भारतीय किसान सभा का गया झंडा।
Namo TV Bharat November 15, 2022
बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर फहराया गया अखिल भारतीय किसान सभा का गया झंडा।
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। आज दिनांक 15 नवंबर को धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभाके जामताड़ा किसान काउंसिल के द्वारा प्रखंड के आठ गांवो में अखिल भारतीय किसान सभा का झंडा फहराया गया। जिसका निर्णय एसकेएम के द्वारा राष्ट्रव्यापी लिया गया था।
इसी के तहत आज जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड में लखी सोरन ,लखीराम मुर्मू ,सुकुमार बाउरी के नेतृत्व में AIKS का झंडा फहराकर किसानों के विभिन्न मांगों के समर्थन में तथा मोदी सरकार के किसान विरोधी नीति के खिलाफ जोरदार नारा बुलंद किया गया।
विदित हो कि इसी 15 नवंबर को छोटनागपुर क्षेत्र में उलगुलान का नेतृत्व धरती आबा बिरसा मुंडा ने दिया था।जिसके चलते उन्हें ब्रिटिश हुकूमत के द्वारा काफी यातनाएं सहनी पड़ी थी।आदिवासियों के जल जंगल जमीन की अधिकारों की रक्षा के लिए मशहूर यह उलगुलान एक ऐतिहासिक था ।
जिले के विभिन्न गांव में चलाए गए इस कार्यक्रम का पुरा नेतृत्व झारखंड किसान सभा के राज्य महासचिव सुरजीत सिन्हा के द्वारा किया गया और इन सभी गांव के कार्यक्रमों में किसानों में भारी उत्साह देखा गया तथा लोग बिरसा मुंडा को याद किए और आने वाले दिनों में जिले के किसानों के अधिकार की सुरक्षा की लड़ाई तेज करने के लिए संगठन को और मजबूत करने का भी संकल्प लिया।
मौके पर माधव बाउरी, गोलक डोम,पागल डोम,हेमलाल बाउरी, उत्तम बागति,श्यामल बाउरी, चंडी डोम,रूपलाल टुडू,लीपुरी टुडू,पार्वती सोरेन,मालती मरांडी,शकुंतला सोरेन,जितेन मुर्मू आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024