शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
धेनुकडीह में आदिवासी यात्रा का हुआ आयोजन, बीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ
Namo TV Bharat November 19, 2022
धेनुकडीह में आदिवासी यात्रा का हुआ आयोजन, बीडीओ ने फीता काटकर किया शुभारंभ
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। बाबा तिलका मांझी क्लब धेनुकडीह द्वारा शुक्रवार देर रात्रि को संथाली यात्रा का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह मुख्य अतिथि श्रीमान मरांडी ने फीता काटकर किया। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी का भव्य स्वागत किया।
मौके पर मुख्य अतिथि श्रीमान मंराडी ने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यात्रा क्षेत्र कला संस्कृति से जुड़ा है।इस तरह के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है।
कार्यक्रम में आए कलाकारों ने संथाली में नृत्य संगीत के माध्यम से रातभर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, संगीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। कार्यक्रम के अंत तक दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों की हौसला अफजाई करते रहे।
मौके पर देवीदेव सोरेन, गौतम मारांडी, देवीलाल सोरेन, मनोज सोरेन, प्रेमलाल हांसदा, सोमलाल मुर्मू, मोहन मंडल, संजय खॉं, गौतम माजी,अरविंद मुर्मू, धीरेन मंराडी सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024