सपा प्रमुख जौनपुर के दोनों प्रत्याशी को बदल दें: रामजीत स...
सपा प्रमुख जौनपुर के दोनों प्रत्याशी को बदल दें: रामजीत सिंह यादव यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा— पैराशूट प्रत्याशी स्वीकार नहीं जौनपुर।...
April 20, 2024
सुरेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ही विद्यालय को तीसरी बार चोरों ने बनाया अपना निशाना, पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी
Namo TV Bharat November 21, 2022
एक ही विद्यालय को तीसरी बार चोरों ने बनाया अपना निशाना, मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक छानबीन में जुटी
किसी भी चोरी के मामले में पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई
सुरेरी(जौनपुर) हौसला बुलंद चोर एक के बाद एक लगातार तीसरी बार एक ही विद्यालय को अपना निशाना बनाकर हजारों के समान पर हाथ कर दिया। वही प्रधानाध्यापक द्वारा मामले की लिखित सूचना सुरेरी थाने पर दे दी गई है। सूचना के घंटो बाद पहुंची सुरेरी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी हो कि रविवार की रात चोरों ने प्राथमिक विद्यालय भदखिन को अपना निशाना बना कर विद्यालय में रखें सभी खेल सामग्री व एमडीएम का चेक बुक सहित हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह विद्यालय पर पहुंचे तो उन्होंने विद्यालय का टूटा ताला देख विद्यालय के अन्य स्टाफ सहित खंड शिक्षा अधिकारी रामपुर को इसकी सूचना दी।
उच्चाधिकारियों के आदेश पर चोरी की सूचना थानाध्यक्ष को भी दी गई, मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आवश्यक छानबीन करने में जुटे रहे। विदित हो कि बीते 16 जून को इसी विद्यालय को चोरों ने अपना निशाना बनाकर विद्यालय में लगे स्टार्टर सहित अन्य कीमती सामान पर हांथ कर दिया था। लेकिन सूचना के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की, वही बीते एक अक्टूबर को चोरों ने इसी विद्यालय को पुनः अपना निशाना बनाकर विद्यालय में लगे कई पंखे सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
जिसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा थाने पर दी गई थी लेकिन पुलिस द्वारा चोरियों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। चर्चा है कि थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार चोरी की घटनाओं में कोई आवश्यक कार्रवाई न कर चोरी को ही संदिग्ध बताने में जुटे रहते हैं, जिससे आए दिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने चोरी की घटना से अनभिज्ञता जताई, जबकि प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा चोरी की लिखित तहरीर सुरेरी थाने पर दे दी गई है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024