पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल
पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा की याद मे रक्तदान शिविर कल रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। समाजसेवी संस्था इण्डिया हेल्प फ़ाउण्डेशन की तरफ़ से श...
April 24, 2024
अंबा, नगरी सहित अधिकतर पंचायतों में बन रहा है आधार कार्ड, लोगों को नहीं काटना पड़ेगा मुख्यालय का चक्कर
Namo TV Bharat November 21, 2022
अंबा, नगरी सहित अधिकतर पंचायतों में बन रहा है आधार कार्ड, लोगों को नहीं काटना पड़ेगा मुख्यालय का चक्कर
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। कुंडहित प्रखंड के अंबा नगरी सहित अधिकतर पंचायत भवन में आधार सेवा केंद्र का संचालन किया जा रहा है वही प्रज्ञा केंद्र के भीएलई गांव-गांव घूम कर भी लोगों को आधार सेवा केंद्र की सुविधा उपलब्ध करा रही है आपको बता दें कि इससे पहले आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को यहां – वहां भटकना पड़ता था।
प्रखंड मुख्यालय में लंबी लाइन लगती थी। पूरा दिन लग जाता था। अब पंचायत में ही आधार का काम शुरू हो गया है, जिससे पंचायत के लोगों के साथ साथ आसपास के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल रहा है। नगरी केंद्र संचालक समीर खां ने कहा कि पंचायत सचिवालय में अब नियमित रूप से नए आधार कार्ड बनाना, आधार में सुधार और बायोमैट्रिक व डेमोग्राफिक अपडेट किया जाता हैं।
सेंटर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक खुली रहती है। वही सीएससी से जुड़ी अन्य सभी आनलाइन सेवा भी उपलब्ध है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024