बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
ग्रीन कार्ड के लाभुकों को अनाज मुहैया कराए सरकारः माधव चंद्र महतो
Namo TV Bharat November 22, 2022
ग्रीन कार्ड के लाभुकों को अनाज मुहैया कराए सरकारः माधव चंद्र महतो
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। मंगलवार को आजसू के संथाल परगना प्रवक्ता माधव चंद्र महतो ने कुंडहित में प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर राज्य सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने जिन लोगों का खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्ड नहीं बन पाया था उन्हें ग्रीन कार्ड देने का निर्णय किया गया और सरकार ने यह निर्णय लिया कि ग्रीन कार्ड के बदौलत सभी को अनाज मिलेगा।
लेकिन इसके बावजूद भी आज लाखों की संख्या में गरीब जिनको ग्रीन कार्ड उपलब्ध है उनको पिछले 4 महीने से आवंटन के अभाव में अनाज नहीं दिया जा रहा है। इस प्रकार से मैं कह सकता हूं कि सरकार ने पुनः यह कानून तोड़ने का कोशिश किया है और मैं अविलंब सरकार से मांग करता हूं कि गरीबों को उनकी माली हालात को देखते हुए ग्रीन कार्ड के आधार पर अविलंब अनाज देने का काम करें।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गया प्रसाद मंडल, फुचु सिंह, देवी प्रसाद बनर्जी, सत्तार खान आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024