शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
धेनुकडीह मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Namo TV Bharat November 24, 2022
धेनुकडीह मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। बुधवार को कुंडहित प्रखंड के धेनुकडीह मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के सभी विद्यालयों में चयनित छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्वाटन बीडीओ श्रीमान मरांडी ने दीप प्रज्जलित कर शुभांरभ किया। प्रतियोगिता में वर्ग नवम से बारह तक के बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान संदीप बास्की, द्वितीय पिंकु हेम्बरम एंव तृतीय अक्षय मंडल वही बालिका में प्रथम रीना मरांडी, द्वितीय पुष्पा मुर्मू एवं तृतीय पूजा चक्रवर्ती रहे।
वही 200 मीटर दोैड़ बालक में प्रथम शुभम सिंह, द्वितीय साईमन बास्की एंव तृतीय अक्षय मंडल वही बालिका में प्रथम रीना मंडल, द्वितीय बैश्वाखी मंडल एंव तृतीय संजली सोरेन , 400 मीटर दौड़ बालिका में प्रथम पूजा मुर्मू, द्वितीय रिया दास एवं तृतीय निलामी किस्कु ने स्थान प्राप्त किया। वर्ग छठा से अष्टम तक के बालक वर्ग के 100 मीटर दोैड़ में प्रथम अमरेश मरांडी, द्वितीय लखीश्वर मुर्मू एंव तृतीय मंजय हांसदा तथा बालिका वर्ग में प्रथम अल्पना बास्की, द्वितीय गोरी माजि एंव तृतीय पूजा मरांडी 400 मीटर दौड़ में प्रथम महादेव मरांडी, द्वितीय लखीश्वर मुर्मू एंव तृतीय मनजय हासंदा, वही लम्बी कुद में पिकु हेम्बरम, संदीप बास्की, सिमन बास्की ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को बीडीओ श्रीमान मरांडी द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।
इस दौरान बीडीओ श्रीमान मंराडी ने बताया स्कुली बच्चो को खेल-खेल के भावना से शिक्षा कोे आगे ले जाने के लिये सरकार ने सभी सरकारी विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय से प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर खेल मे भाग लिया जायेगा। जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियो को राज्य स्तरीय खेल में भाग लेगे। एैसे में गांव के होनहार खिलाड़ी को आगे खेलने का मौका मिलेगा।
उन्होने उपस्थित खिलाड़ियो को मन लगाकर पढ़ाई के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर शिक्षक शांतिमय माजि, देविश्वर सोरेन, सुखेन मान्ना, स्वपन पातर, घनेश्याम गोैराई, कृष्ण रजय, कुनाल गौस्वामी, प्रणय सिंह, उत्पल चक्रबती, संजय बाद्वयकर, रमेश मरांडी सहित अधिकांश विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024