नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
दो समुदायों के बीच जमकर हुआ मारपीट, एक समुदाय के लोगों को आई गंभीर चोटें
Namo TV Bharat November 27, 2022
दो समुदायों के बीच जमकर हुआ मारपीट, एक समुदाय के लोगों को आई गंभीर चोटें
मामला दो समुदाय के बीच होने के कारण गांव में बनी हुई है तनाव की स्थिति
सुरेरी(जौनपुर) क्षेत्र के भानपुर गांव निवासी मुस्लिम समुदाय के मूतई की पुत्री फोटो अपने पुत्र को सार्वजनिक रास्ते पर शौच करा रही थी, जिसका राजाराम विश्वकर्मा ने विरोध किया। लेकिन यह बात फोटो को नागवार लगी। और वह विरोध करने लगी। फोटो का विरोध सुन उसके परिवार के इरफान,अमीन रजा,व मुतई आदि लोग पहुंच गए और राजाराम की पिटाई करने लगे,शोरगुल सुनकर राजा राम की पत्नी उर्मिला और पुत्री प्रियंका भी मौके पर पहुंच गई और बीच-बचाव करने लगी लेकिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा इनकी भी जमकर पिटाई कर दी गई।
पिटाई के दौरान तीनों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। वहीं शनिवार शाम को सुरेरी थाने पर पहुंचकर मामले की लिखित सूचना दी। लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। वही चर्चा है कि मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पीड़ितों का न ही मेडिकल कराया और ना ही मुकदमा दर्ज किया।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सुरेरी रमेश कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला है तहरीर दोनो पक्षों से मिली है जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024