नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
नवागत थानाध्यक्ष ने चलाया सघन चेकिंग अभियान रिपोर्ट दीपक शुक्ला बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर आज बरसठी थानाध्यक्ष अरविन...
March 28, 2024
प्रसादपुर फुटबॉल मैदान में देश मांझी परगना बाईसी तथा सरना समिति के तत्वाधान में बैठक का हुआ आयोजन
Namo TV Bharat December 11, 2022
प्रसादपुर फुटबॉल मैदान में देश मांझी परगना बाईसी तथा सरना समिति के तत्वाधान में बैठक का हुआ आयोजन
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। रविवार को कुंडहित प्रखंड के प्रसादपुर फुटबॉल मैदान में देश मांझी परगना बाईसी तथा सरना समिति के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक दिलीप मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किया गया इस दौरान आगामी 22 दिसंबर को 167 वां संथाल परगना स्थापना दिवस मनाने को लेकर निर्णय लिया गया।
वही देश मांझी परगना वाइसी और सरना समिति संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा किया गया साथ ही संगठन के छूटे हुए प्रभारी का चयन किया गया जिसमें बाबूलाल सोरेन एवं दिलीप मुर्मू का चयन प्रभारी के रूप में किया गया वही उपसचिव वैद्यनाथ हेंब्रम, उपकोषाध्यक्ष बलदेव सोरेन का चयन किया गया तथा पंचायत प्रभारी का भी चयन किया गया।
बैठक के दौरान आगामी 11 जनवरी से सोहराई पर्व मनाने को लेकर भी संगठन द्वारा निर्णय लिया गया। मौके पर सलाहकार लेवेन हांसदा, सोमलाल हांसदा, सहदेव सोरेन, शिबू मुर्मू, करण टुडु आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट ...
स्वर्ण व्यवसायी से छिनैती के मामले में तीन अज्ञात पर लूट का केस दर्ज पुलिस घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर से लूट हुई मोटरसाइकिल बरामद कर फॉर...
February 16, 2024