मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्...
मुंबई हवाई अड्डे पर लगभग 6.2 करोड़ रुपये मूल्य का 10 किग्रा सोना जब्त किया, 2 गिरफ्तार मुंबई। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) मुंबई ने 3...
June 05, 2023
मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विकास सिंह को भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित
Namo TV Bharat January 06, 2023
मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त करने वाले विकास सिंह को भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष ने किया सम्मानित
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। बीते दिन राज्य स्तरीय गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में कुण्डहित प्रखंड के विकास सिंह कांस्य पदक प्राप्त करने पर कुंडहित भाजपा मंडल अध्यक्ष सजल दास ने सम्मानित किया ।
जानकारी के अनुसार झारखंड गतका एसोसिएशन एवं हजारीबाग जिला गतका एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में बीते 11 एवं 12 दिसंबर 2022 को हजारीबाग जिले के बरही में आयोजित द्वितीय झारखंड राज्य गतका मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला के गतका एसोसिएशन के खिलाड़ीयो को दो रजत पदक एवं पांच कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए । इनमें से कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के विकास सिंह ने भी अपने भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए।
इस सफलता पर भाजपा कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास ने विकास सिंह के आवास पर पहुंचकर फूल माला , पुष्पगुच्छ के साथ मिठाई खिलाकर हौसला बुलंद किए। उन्होंने विकास एवं उनके परिवार को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं के साथ-साथ विकास के उज्वल भविष्य की कामना किया। उन्होंने कहा जामताड़ा जिला के सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को जिस तरह राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अपने प्रतिभा को उजागर कर जिला का नाम रोशन कर रहे हैं। कुण्डहित जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है यहां के छात्र- छात्रा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
MASE REMOTE CONTROLS:CONTACT HERE FOR PREMIUM QUALITY TV,...
[caption id="attachment_468190" align="alignleft" width="300"] Ad.[/caption]
May 01, 2023