शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर ...
शॉर्ट सर्किट से किसानो की लगभग दस बीघे गेहूं की फसल जलकर हुई खाक सूचना पर विद्युत कर्मी व 112 नंबर की पुलिस मौके पर पहुंची किसानों ...
April 19, 2024
जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों का किया भौतिक निरीक्षण
Namo TV Bharat January 07, 2023
जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत कराये जा रहें कार्यों का किया भौतिक निरीक्षण
- सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि के अन्दर एवं मानक के अनुसार पूर्ण कराने के निर्देश
मुजफ्फर महफूज
कौशांबी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज जल-जीवन मिशन (हर घर नल योजना) के अन्तर्गत ग्राम-फतेहपुर सहाबपुर एवं महगॉव में कराये जा रहें कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के तहत बनाये जा रहें पानी की टंकी एवं बिछायी जा रहीं पाइप लाइन के निरीक्षण के दौरान कितने घर एवं कितनी आबादी आच्छादित होंगी की जानकारी अधिशासी अभियंता, जल निगम से प्राप्त करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सम्बन्धित एजेन्सी द्वारा पाइप लाइन जमीन के एक मीटर अन्दर बिछायी जाय तथा सभी कार्य मानक के अनुसार सुनिश्चित किया जाय।
उन्होंने पानी की टंकी के निरीक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण पानी की टंकी बनाये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बाउण्ड्रीवाल भी बनाया जाय। उन्होंने जल-जीवन मिशन के तहत कराये जा रहें सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि के अन्दर पूर्ण करने के निर्देश दियें।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी चायल राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024