रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने बदले राजनीतिक समीकरण इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा के समर्थन में सूरतगढ़ में रोड शो आयोजित रिपोर्ट: विनोद राज...
April 18, 2024
कुंडहित थाना गेट के समीप चलाया गया वाहन तलाशी अभियान।
Namo TV Bharat January 07, 2023
कुंडहित थाना गेट के समीप चलाया गया वाहन तलाशी अभियान।
- 3 दोपहिया वाहन का काटा गया चालान
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार की देर शाम तक मुख्यालय स्थित थाना गेट के समीप कुंडहित पुलिस द्वारा वाहन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दर्जनों दो पहिए वाहनों की जांच की गई। जिसमें तीन दोपहिया वाहन का चालान काटा गया।
आपको बता दें कि एएसआई रामप्रवेश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान वाहनों के कागजात के साथ-साथ हेलमेट, डिक्की एंव आवश्यक कागजात आदि की जांच की गई। इस दौरान एएसआई रामप्रवेश सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में थाना गेट के समीप वाहन तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान तीस दो पहिए वाहनों की जांच की गई,जिसमें तीन दोपहिए वाहन का चालान काटा गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय कागजात के साथ-साथ हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024