सपा प्रमुख जौनपुर के दोनों प्रत्याशी को बदल दें: रामजीत स...
सपा प्रमुख जौनपुर के दोनों प्रत्याशी को बदल दें: रामजीत सिंह यादव यादव महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा— पैराशूट प्रत्याशी स्वीकार नहीं जौनपुर।...
April 20, 2024
जिला स्तर पर स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जेबीसी +2 स्कूल में किया गया
Namo TV Bharat January 09, 2023
आज दिनांक 09 जनवरी 2023 को जिला स्तर पर स्पोर्ट्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जेबीसी +2 स्कूल में किया गया
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। सोमवार को खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सौजन्य से JBC+2 स्कूल में 15 से 29 आयु वर्ग के युवा के बीच जिला स्तर पर स्पोर्ट्स क्विज का आयोजन किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न पेंटिंग, खेल से आधारित प्रश्नों का उत्तर पूछा गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सटीक और सही जवाब दिया गया। निर्णायक मंडली द्वारा प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित किया गया है। जिसमें प्रथम स्थान *सुष्मिता मंडल,* द्वितीय स्थान *विशाल राणा* एवं तृतीय स्थान *लक्की वर्मा* ने प्राप्त किया साथ ही चयनित अभ्यर्थियों को पुरस्कृत किया गया।
जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने तीनों प्रतिभागियों को आगे बेहतर करने हेतु शुभकामनाए दी साथ ही बताया की प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी 11 जनवरी को राज्यस्तरीय प्रतियोगिता रांची में भाग लेंगे। जिसका आयोजन झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा कराया जायेगा। जिसमे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 11000 रुपए , 7500 रुपए एवं 5000 रुपए का नगद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
मौके पर श्री सुशील मरांडी, प्रधानाचार्य जेबीसी प्लस टू हाई स्कूल, श्री डीडी भंडारी, प्रधानाध्यापक उच्च विद्यालय चलना, श्री सरोज कुमार, नेहरू युवा केंद्र, श्री रोहित कुमार, श्री काजल कुमार मिश्रा, श्री उत्पल मंडल, श्री नेपाल दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024