इंडिया गठबंधन प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को अपार मत व समर्थन...
कांग्रेस का हाथ बदलेगा हालात : शेखावाटी - श्रीगंगानगर संसदीय क्षेत्र में इस बार कमल नहीं, कांग्रेसजन के खिले चेहरे - इंडिया गठबंधन प्रत्याश...
April 21, 2024
सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
Namo TV Bharat January 12, 2023
सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल में जिला परिवहन कार्यालय के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। जिला सड़क सुरक्षा समिति, परिवहन कार्यालय जामताड़ा के सौजन्य से सड़क सुरक्षा सप्ताह (11 से 17 जनवरी) कार्यक्रम के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अजय तिर्की के निर्देश पर आज दिनांक 12.01.2023 को सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति छात्र छात्राओं को जागरूक किया गया तथा इसके बारे में प्रोजेक्टर के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाएं, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा, तथा अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। हम सभी लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों को पालन करना बहुत जरूरी है। आप लोग सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें ।
इस मौके पर तौसीफ जलीली, सतीश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024