जौनपुर। जिला प्रशासन की तरफ से रविवार को साप्ताहिक बंदी करने के बाद नगर के प्रमुख बाजारों का सैनिटाइजेशन कार्य कराया गया। इसका नेतृत्व डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीआरओ डा.सुनील कुमार वर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र ने किया। इस दौरान कचहरी से अभियान का शुभारंभ किया गया। यह पूरे शहर के प्रमुख मार्गों व बाजारों में किया जा जाएगा। इस दौरान अग्निशमन व नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
यह अभियान सुबह नौ बजे अंबेडकर तिराहे से शुरू कराया गया। इस दौरान केवल फल, दूध, सब्जी व दवा की दुकानें खुली रही। इसके अलावा सभी दुकानों को बंद करके सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। इसके लिए फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियां व नगर पालिका की सभी टीमों ने मिलकर सभी मुख्य मार्गाे व बाजारों में सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर कराया गया। इसमें सड़क के दोनों किनारों पर भवन व मकान तक पांच मीटर ऊंचाई तक छिड़काव किया गया। यह नगर के कचहरी, ओलन्दगंज, कोतवाली आदि मार्गो पर किया गया। कल से हर एक वार्ड में पांच मशीनें जायेंगी। इससे हर घर व दुकान को सैनिटाइज किया जाएगा। पांच दिनों में शहर के सारे वार्डो में सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर पालिका के 40 आदमी इस कार्य में लगे हैं। इससे एक दिन में आठ वार्ड को कवर किया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आरके प्रसाद, सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे।