हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
UP Panchayat election: ग्राम प्रधान पद के लिए किन्नर ने भरा पर्चा, फिल्म निर्माता भी मैदान में
Namo TV Bharat April 04, 2021
यूपी पंचायत चुनावः ग्राम प्रधान पद के लिए किन्नर ने भरा पर्चा, फिल्म निर्माता भी मैदान में
जौनपुर: जिले के मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत इस समय चर्चा में है। इस ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह और आशा किन्नर ने रविवार को पर्चा दाखिल किया। समर्थकों के साथ अलग-अलग पहुंचे दोनों के नामांकन के बाद में गांव में सरगर्मी तेज हो गई है।
15 वर्षों से मुंबई में रहकर भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के रुप में काम कर रहे करियांव गांव निवासी पिंटू सिंह ने गईल भैंसिया पानी में, बजरंग, पागल दिलवा, गांव की गंगा व पायल जैसी भोजपुरी फिल्में बनाई हैं। उनके नामांकन के बाद गांव के चुनाव में कलाकारों के भी पहुंचने की चर्चा है।
वहीं इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए आशा किन्नर ने भी नामांकन किया है। वह पिछली चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उनका कहना था कि गांव का विकास जब महिला या पुरुष नहीं कर पा रहे। ऐसे में उन्हें मैदान में उतरना पड़ा है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024