बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
धनंजय सिंह अपनी कर्त्तव्य निष्ठा के बल पर जीत रहे है चुनाव - राजीव रंजन सिंह
Namo TV Bharat March 01, 2022
धनंजय सिंह अपनी कर्त्तव्य निष्ठा के बल पर जीत रहे है चुनाव – राजीव रंजन सिंह
- धनंजय सिंह का दावा जनपद में नही खुलेगा सपा का एक भी खाता
रि. रविंद्र तिवारी
सिकरारा: जौनपुर। शेरवां स्थित आझूराय इंटर कालेज में जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कहा कि धनंजय सिंह अपनी कर्तब्य निष्ठा के बल पर चुनाव जीत रहे है। एक- एक तीर मछली की आंख पर लगे। तीर निशान की इतनी बटन दबाए की उस तीर से सामने वाली की साइकिल पंचर हो जाए। कहा कि यह चुनाव सेमीफाइनल है। 2024 में फाइनल होगा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के अंतिम सप्ताह में बहुत चौकस रहने की जरूरत है किसी के उकसावे में न आवे जिससे अधिक से अधिक मतदान धनंजय सिंह के पक्ष में हो जाय। सपा सरकार में कानून ब्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। अराजकता का माहौल पूरे प्रदेश के फैला हुआ था। नीतीश सरकार के पूर्व विहार में लालू, आलू व बालू रह गया था। उनके आने के बाद विकास का नया आयाम विहार में स्थापित किया गया। दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यकों व महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं लाई गई। और न्याय करते हुए उनके उत्थान का कार्य किया गया।
आज विहार में जीविका समूह में एक करोड़ से अधिक महिलाएं कार्य करते हुए स्वावलंबी बन चुकी है। सड़को स्थित इतनी सुंदर हो चुकी है कि विहार के किसी भी बॉर्डर से पांच घण्टे में राजधानी पटना में पहुंचा जा सकता है। आज विहार देश मे माडल प्रदेश बना है।। कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रयास से विकास दर दहाई के ऊपर पहुंच गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय मे उत्तर प्रदेश में धनंजय सिंह ले विधायक बनने से जदयू नए आयाम स्थापित करेगा। कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इन्हें सांसद बनाया जाएगा। कहा कि 2005 से पहले विहार में आतंक इस कदर था कि सूर्यास्त के पहले लोग घरों में दुबक जाते थे। और कोई भी बहन बेटी उन लोगो के डर से बाजार में अकेले नही जाती थी। अब बिहार के सुशासन है।
17 वर्षो में एक भी नरसंहार नही हुआ। जनसभा में विहार के जननायक प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर में कहा कि बिहार की दशा सुधारने के लिए नीतीश कुमार ने जो संघर्ष किया वह वहां के अस्पतालों, सड़को व विकास कार्यो को देखकर लग रहा है। जनता दल यू के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पटेल ने कहा कि धनंजय सिंह की लोकप्रियता को विरोधियों को पच नही रही है इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष तक उल्टे सीधे बयान दे रहे है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सारे नेता मल्हनी को टारगेट कर रहे है।
मैं तो प्रदेश का तो नही लेकिन दावा करता हू कि जनपद जौनपुर में सपा का खाता नही खुलेगा। चेताया कि अगर मेरे किसी भी मतदाता को डराया या धमकाया गया तो उनके खिलाफ शक्त से शक्त कार्रवाई कराई जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीन एलईडी वाहनो को झंड़ा दिखाकर रवाना किया।
वक्ताओं में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला सिंह, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व मंत्री विहार, भगवान सिंह कुशवाहा, दूधनाथ निषाद, रामचरित्तर निषाद, वीके शर्मा, दिनेश तिवारी आदि प्रमुख रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजदेव सिंह व संचालन ओम प्रकाश सिंह ने किया।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024