हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
जौनपुर जनपद के 29वें थाना के प्रथम थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
Namo TV Bharat April 21, 2022
जौनपुर जनपद के 29वें थाना के प्रथम थानाध्यक्ष ने संभाला कार्यभार
जौनपुर। नवसृजित थाना तेजीबाजार के थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया, आपको बताते चलें कि जनपद का 29वां थाना तेजीबाजार प्रस्तावित हुआ है, जिसके लिए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है जिसमें पुलिस चौकी तेजीबाजार पर ही थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दुबे ने कार्यभार ग्रहण किया,
जब कि अभी तेजीबाज़ार थाना का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, इसलिए थाना संबंधित सभी कार्य पुलिस चौकी से ही किया जायेगा, इस दौरान थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि इसके पहले मैं खुटहन थाने पर कार्यरत था जो कि जनपद कप्तान के निर्देशानुसार मुझे नवसृजित थाना तेजीबाज़ार का पहला थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
आज प्रथम दिन हम सभी लोग क्षेत्र में पैदल फ्लैगमार्च किए है, उसी के साथ मैं अपनी जिम्मेदारियों पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा और साथ ही साथ अपराधों पर नियंत्रण रखते हुए अपराधियों के प्लान को कामयाब नही होने देंगे, क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों के साथ प्रशासन सदैव साथ रहेगी।
इस मौके पर थानाध्यक्ष महराजगंज, तेजीबाज़ार एस0आई0अरविंद सिंह टीम के तथा पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्यामराज मौजूद रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024