हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
कुंडहित में किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण
Namo TV Bharat October 28, 2022
कुंडहित में किसानों के बीच सरसों बीज का वितरण
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। रबी फसल में संचालित होने वाली एनएफएसएम योजना अंतर्गत सरसों बीज का वितरण प्रमुख रामकिशोर मुर्मू के द्वारा प्रखंड मुख्यालय कुंडहित में ब्लॉक चैन तकनीक के माध्यम से किया गया। जिसमें मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोरंजन मिर्धा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह एंव आईडव्लयूएमपी के संतोष कुमार उपस्थित थे। इस दौरान सरसों बीज को बताए गए निर्देसानुसार ही लगाने के लिए उपस्थित किसानों से अपील की गई।
मौके पर बीटीएम सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि एनएफएसएम योजना अंर्तगत मिनिकेट सरसो बीज आरएच 749 वैरायटी जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त हुआ है, जिसे कलस्टर में ग्रुप्स के किसान समूहों द्वारा लगाया जाना है। जिसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई। आरएच 749 वैरायटी की सरसो बीज का क्रॉप ड्यूरेशन 140 दिनों का होता है ,अतः इसे अक्टूबर के मध्य माह तक अवश्य खेतो में लगा देना चाहिए।
विलंब से लगाने पर उपज में कमी आ जाती है।इस प्रजाति के पौधो की लंबाई तकरीबन 6 फीट तक हो सकती है लेकिन तेल की मात्रा 40% से 50%तक रहती है। प्रति हेक्टेयर 12 से 13 क्विंटल तक उत्पादन किसान भाई प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में सरसो की खेती कर किसान अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024