बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट क...
बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट कटा, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन! श्री कला की जगह श्याम सिंह यादव को बीएसपी ने टिकट...
May 06, 2024
पाथरचुड़ जंगल में वन विभाग ने असामाजिक तत्वों द्वारा काटे गए पेड़ों को किया जप्त
Namo TV Bharat October 29, 2022
पाथरचुड़ जंगल में वन विभाग ने असामाजिक तत्वों द्वारा काटे गए पेड़ों को किया जप्त
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शनिवार को वनरक्षी जाफर मियां , कैटल गार्ड इदरीस मिंया एंव एक होम गार्ड की मदद से पाथरचुड़ जंगल से लगभग 100 से अधिक काटे गए छोटे छोटे पेड़ो को जब्त कर वन विभाग लाया गया। इस संबंध में वनरक्षी से पूछने पर बताया कि अखवार के माध्यम से जानकारी मिला था कि कुछ लोगो द्वारा पाथरचुड़ जंगल में छोटे छोटे पौधो को काटकर घर ले जाया जा रहे है। उसी के आधार पर हमलोगो ने जंगल जाकर देखा कि 100 से अधिक छोटे छोटे पेड़ कटे पडे़ है। उसे उठाकर हमलोग वनविभाग लाए है एंव इस सम्बंध में वरीय पदाधिकारी को अवगत करा दिया गया है।
बता दें कि इन दिनो कुंडहित वऩक्षेत्र से कीमती इमारती पेड़ गायब हो रहे है। हर साल विभाग लाखो रूपये खर्च कर पौधरोपण करा रही है। लेकिन क्षेत्र में कीमती पेड़ो को रक्षा करने में वन विभाग नाकाम साबित हो रहे है। वन विभाग के लापरवाही के कारण लकड़ी माफियाओ की चांदी है।
आपको बता दे कि कुंडहित वनक्षेत्र के विभिन्न जंगलो से प्रतिदिन दर्जनो पेड़ काटे जा रहे है। लेकिन वन विभाग सोये हुए है। वन विभाग के अधिकारी न ही क्षेत्र भ्रमण करते है और न ही उन्हे क्षेत्र के जंगलो में क्या हो रहा है इसका जानकारी रखता है। इधर अधिकारी एक दूसरे पर दायित्व सौपकर अपना पल्ला झाड़ने में लगे है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024