हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया ...
हाई स्कूल में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित । गुरुजनों से सम्मान पाकर छात्रों हुए गौरवान्वित | सुरेरी, जौनपुर । क...
April 27, 2024
जन आक्रोश रैली के प्रचार प्रसार हेतु मंगराडीह में हुई भाजपाइयों की बैठक
Namo TV Bharat November 02, 2022
जन आक्रोश रैली के प्रचार प्रसार हेतु मंगराडीह में हुई भाजपाइयों की बैठक
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। बुधवार को मंगरायडीह में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुर्व मुखिया रुपलाल हांसदा की अध्यक्षता में 8 नवम्बर को जनआक्रोश रैली निकालने को लेकर चर्चा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महिला मोर्चा के नेत्री विथिका झा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस दौरान विथिका झा ने बतायी कि सरकार की गलत नीतियों, जन विरोधी नीतियों, बिजली विभाग की मनमानी, चिकित्सालयो की अव्यवस्थाओं , किसानों को ऋण नहीं मिलने के कारण हो रही परेशानियां, युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध नहीं होने से उत्पन्न बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के ऊपर बढ़ रही आपराधिक घटनाओं, कर्मचारियों की परेशानियों, जर्जर सड़क व्यवस्था एवं दम तोड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को सफल बनाने को लेकर प्रचार प्रसार करने हेतु बैठक किया गया।
कहा कि इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आगामी 7 नवंबर से 13 नवम्बर के बीच प्रखंड स्तर पर भाजपा जन आक्रोश रैली करेगी। और सभी प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रर्दशन करेगी। इसी के निमित्त प्रचार प्रसार करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया मौके पर प्रदीप रवानी, सिद्देश्वर रवानी, बाटुल रवानी, भाग्यधर रवानी, दिलिप मिर्धा, विमल रवानी, कानाई रवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024