बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट क...
बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट कटा, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन! श्री कला की जगह श्याम सिंह यादव को बीएसपी ने टिकट...
May 06, 2024
पुतुलबोना में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Namo TV Bharat November 11, 2022
पुतुलबोना में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड के गायपाथर पंचायत अन्तर्गत पुतुलबोना मैदान में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, सीओ नित्यानंद प्रसाद, बीससूत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, जिप सदस्य बंदना खॉ द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एंव अंचल कार्यालय द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाये गये।
स्टॉल में लोगो ने अपनी अपनी समस्या हेतु आवेदन जमा किया। जहां आवास के लिये सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को लेकर अधिकारी द्वारा आमजनों को अपनी समस्या हेतु सम्बंधित स्टॉल में जाकर आवेदन देने की सलाह दी।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा चार लाभुकों के बीच बकरी पालन हेतु स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर उक्त पदाधिकारी के अलावे टीवीओ डा बिनय कुमार, प्रखंड समन्वयक मो रफिक हुसैन सहित अधिकांश विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024