पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
प्रखंड के कोयबाद तथा पहाड़गोड़ा गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Namo TV Bharat November 13, 2022
प्रखंड के कोयबाद तथा पहाड़गोड़ा गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा के द्वारा अध्यक्ष सह जिला सत्र न्यायाधीश व्यवहार न्यायालय जामताड़ा के सचिव के आदेशानुसार रविवार को कुंडहित प्रखण्ड के कोयबाद एंव पहाड़गोड़ा गांव में आजादी का अमृत महोत्सव भाग 2, हक हमारा भी है, लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच प्रोग्राम चलाया गया।
इसमें ग्रामीणों को विधिक जानकारी के साथ-साथ नालसा कानूनी माध्यम से आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं, असंगठित क्षेत्र के कामगारो की कानूनी सेवाएं, बच्चों के अनुकूल कानूनी सेवाएं और उनकी सुरक्षा मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए कानूनी सेवाएं ,गरीबी उन्मूलन का वैकल्पिक आदिवासी अधिकारों को संरक्षण एवं प्रवर्तन, नशीली दवाओं के सेवन के पीड़ित के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं, एसिड अटैक के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं दिव्यांग बच्चों के लिए कानूनी सेवाएं आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।
साथ ही नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी के विभिन्न प्रकार के योजना के बारे में जानकारी दिया गया और भारत सरकार के ग्रामीण क्षेत्र में बहुत सारे गरीब कल्याण योजना चल रही है उनका भी विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। कुंडहित प्रखंड के पीएलबी दुलाल चन्द्र भुई एंव श्याम सुंदर टुडु ने उक्त विषय पर आम जनमानस को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
ताकि सुदुर ग्रामीण क्षेत्र के कोई भी ग्रामीण सरकारी जनकल्याणकारी योजना से न चुके और इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सके साथ ही कानुनी जानकारी को लेकर अपने हक अधिकार से वंचित ना रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024