अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल फ्री ...
अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल"फ्री समर केम्प-2024" के पोस्टर का विमोचन।। अग्रवाल गर्ल्स कालेज मे 8 मई से 18 मई तक आ...
May 03, 2024
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
Namo TV Bharat November 16, 2022
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन
दुनिया के किसी भी राष्ट्र के विकास में मीडिया का योगदान प्राचीन काल से है – अक्षय कुमार तिवारी
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा।
आज बुधवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2022 के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय,जामताड़ा में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अक्षय कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस, 16 नवंबर भारत में स्वतंत्र एवं जिम्मेदार प्रेस का प्रतीक है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने यह सुनिश्चित करने के लिए एक नैतिक प्रहरी के तौर पर कार्य करना आरंभ किया। 16 नवंबर 1966 को भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना की गई। इसीलिए प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है।
इस वर्ष का विषय राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के किसी भी राष्ट्र के विकास में मीडिया का योगदान प्राचीन काल से है और इसका इतिहास बहुत गहरा है। ब्रिटिश काल में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष से समाचार पत्रो का अटूट संबंध रहा है। भारत में समाचार पत्र, भारतीयों की राष्ट्रीय भावना को सामने लाने के उत्प्रेरक थे और उन्होंने स्वतंत्रता की सामूहिक मांग के लिए उन्हें संगठित किया।
कहा कि मीडिया की भूमिका जिले में काफी सराहनीय रही है,चाहे वो कोरोना काल हो,सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हो,लोगों की समस्याओं के बारे में अवगत कराना हों,मीडिया आमलोगो एवं प्रशासन के बीच एक कड़ी का काम करता है। जिससे लोगों की समस्याओं का निष्पादन हो पाता है। वहीं प्रशासन के लिए मीडिया सचेतक की भांति सही गलत पर टिप्पणी करता है। जिससे प्रशासन को सही एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने में बल मिलता है। संगोष्ठी में शामिल सभी प्रेस प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं एवं आगे भी मीडिया के सहयोग हेतु अपील की।
मौके पर कार्यालय लिपिक दिलीप कुमार सहित विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024