अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल फ्री ...
अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल"फ्री समर केम्प-2024" के पोस्टर का विमोचन।। अग्रवाल गर्ल्स कालेज मे 8 मई से 18 मई तक आ...
May 03, 2024
पुलिस झंडा दिवस’ पर एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया पुलिस झंडा दिवस
Namo TV Bharat November 23, 2022
पुलिस झंडा दिवस’ पर एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ मनाया पुलिस झंडा दिवस
यूपी डीजीपी का वीडियो संदेश एसपी कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सुनाया/बताया व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई
मुजफ्फर महफूज
कौशाम्बी। यूपी पुलिस के इतिहास में 23 नवम्बर का दिन विशेष महत्व रखता है, इस दिन को ‘पुलिस झंडा दिवस’ के रूप में मनाती है। 23 नवम्बर 1952 के बाद प्रति वर्ष सैनिक कल्याण के लिए झंडे के स्टीकर जारी किए जाते हैं। पुलिस झंडा दिवस यानि प्रति वर्ष 23 नवंबर को पुलिस मुख्यालयों व कार्यालयों, क्वार्टर गार्द, थानों, भवनों व कैम्पों पर पुलिस ध्वज फहराए जाते हैं।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस ध्वज का प्रतीक (स्टीकर) वर्दी की बांई जेब के ऊपर लगाया जाता है। यह सिलसिला 23 नवंबर 1952 से लगातार जारी है। ध्वज को धर्म की अधर्म पर विजय की प्रेरणा के तौर पर माना जाता है। ध्वज कर्तव्य का पाठ और मूल्यों के लिए संघर्ष, समर्पण सिखाता है।
चूंकि पुलिस या सेना भी समाज में बुराई को दंडित कराने और अच्छाई जीवित रखने के लिए, बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए कार्य करती है, इसीलिए पुलिस को उनके शौर्य के लिए सम्मानित करते हुए 23 नवम्बर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ‘पुलिस कलर’ (पुलिस ध्वज) प्रदान किया था। उत्तर प्रदेश पुलिस 23 नवंबर को अपने लिए गौरवशाली दिन के रूप में मनाती है।
यूपी डीजीपी का वीडियो संदेश एसपी कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को सुनाया/बताया व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, प्रतिसार निरीक्षक व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। इसी तरह जिले के प्रत्येक पुलिस थाना में पुलिस झंडा दिवस का कार्यक्रम मनाया गया है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024