अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल फ्री ...
अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल"फ्री समर केम्प-2024" के पोस्टर का विमोचन।। अग्रवाल गर्ल्स कालेज मे 8 मई से 18 मई तक आ...
May 03, 2024
प्रखंड सभागार में फाईलेरिया रोकथाम हेतु पीडीएस डीलर, जल सहिया एवं बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
Namo TV Bharat November 25, 2022
प्रखंड सभागार में फाईलेरिया रोकथाम हेतु पीडीएस डीलर, जल सहिया एवं बीएलओ को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। शुक्रवार को प्रखंड सभागार में फाईलेरिया रोकथाम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जलसहिया, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, बीएलओ उपस्थित थे। प्रशिक्षण में भीवीडी सुपरवाइजर अहमद रजा परवेज ने उपस्थित लोगो को जानकारी देते हुए कहा कि फाईलेरिया एक भयावह बीमारी है। इसे समय पर ईलाज किया जाय तो ठीक हो सकता है। हमे और आप में भी खुन जांच करने से फाईलेरिया का बैक्टीरिया पाये जा सकते है।
कुंडहित प्रखंड में 600 से अधिक लोगो का खुन जांच किया गया। जिसमे 10 प्रतिशत लोगों के खुन में फाईलेरिया के बैक्टीरिया पाये गए। यह बीमारी किसी फाईलेरिया मरीज को मच्छर काटने पर उसी मच्छर से दुसरे को काटने पर होता है।
लेकिन तुरंत इसका प्रभाव नही देखा जाता है। दस से बीस साल के बाद इसका लक्षण देखा जा सकता है। उन्होनें कहा कि कुंडहित प्रखंड में 247 बुथ बनाये गये। 01 दिसम्बर को 02 वर्ष से उपर सभी बच्चे जवान एंव बृद्धो को एल्बेडाजोल की गोली खिलाया जायेगा।
बताया कि दवा एक से दो वर्ष के बच्चों को आधा गोली पानी में घोल कर तथा 02 से 05 वर्ष के बच्चों को एक गोली, 06 से 14 वर्ष के बच्चों को दो गोली,15 से 30 वर्ष के युवकों को तीन गोली तथा 31 वर्ष से उपर उम्र के व्यक्तियों को चार गोली खिलाया जायेगा। यह कार्यक्रम 01 से 15 दिसम्बर तक चलाया जायेगा। 01 दिसम्बर को सभी बुथ में तथा 02 से 15 दिसम्बर तक घर घर जाकर सभी को दवा खिलाना हे।
मौके पर मो निसार आलम सहित काफी संख्या मे बीएलओ, जनवितरण प्रणाली के दुकानदार, जलसहिया आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024