बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
बेनीगंज सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, पठन-पाठन हो रही है प्रभावित
Namo TV Bharat December 05, 2022
बेनीगंज सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर, पठन-पाठन हो रही है प्रभावित
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। कुंडहित प्रखंड में दर्जनों जर्जर आंगनवाडी केन्द्र दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। इन आंगनवाडी केन्द्र में कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकती है। बार बार केन्द्र केे सेविकाओं द्वारा जानकारी देने के बाद भी उक्त जर्जर भवन मरम्मति नही होने से केन्द्र संचालन करने में सेविका डरे सहमें हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार कुंडहित प्रखंड के खजुरी पंचायत अन्तर्गत बेनिगंज आंगनवाडी केन्द्र जर्जर हो गया है। आंगनवाडी केन्द्र में सभी दरवाजे, खिड़की टुट फुट गया है। साथ ही दरवाजे एवं खिड़की के चारो और प्लास्टर झड़ रहा है। साथ ही केन्द्र के छत सहित सभी दीवारों से प्लास्टर झढ़ रहा है। वही केन्द्र के शोैचालय एवं किचन रुम में बड़ा-बड़ा पेड़ पौधा उग गया है। केन्द्र के जर्जर हॉल में सेविका बच्चों को लेकर पठन पाठन करा रहा है। इस सम्बंध में सेविका नयनतारा बेसरा ने बतायी कि केन्द्र में सभी दरवाजे एंव खिड़की पुरी तरह से सड़ गया है। तथा उपर का दीवार झड़ रहा है। कभी कभी उपर छत से सिमेंट बालु, गीटि आदि गिरते रहता है।
उन्होने बतायी कि जर्जर भवन को मरम्मति के लिए तीन चार बार विभागीय कार्यालय में लिखित जानकारी दिया गया है। उन्होने बतायी केन्द्र में 25 बच्चे है। और प्रतिदिन बहुत सावधानी से बच्चों को केन्द्र में बैठाकर पठन पाठन कराते हे। वही केन्द्र बंद करने से पहले सभी बच्चों को बाहर निकालकर किसी तरह दरवाजे को हल्का से बंद कर दिया जाता है। उन्होने बताया बिहार राज्य के समय यह केन्द्र बनने के बाद आज तक मरम्मति कार्य नही हो पाया है। जिस कारण दीवार सहित पुरा भवन जर्जर हो गया है। उन्होेंने जर्जर भवन को जल्द से जल्द मरम्मति कराने की मांग की है।
कहा-कहां है जर्जर भवन-कुुंडहित प्रखंड के माजगेड़िया गायपाथर, बेनिगंज, कमलिया, चड़कमारा, जर्नादनपुर, अम्बा सहित दर्जनो आंगनवाडी केन्द्र पुरी तरह से जर्जर हो गया है। जिससे कभी भी बड़ा दुर्घटना घट सकती है।
क्या कहते है अधिकारी – बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सह बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया जर्जर भवन का सूची तैयार कर कनीय अभियंता को जर्जर आंगनवाड़ी केन्द्र का प्राक्क्लन तैयार करने को कहा गया है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024