बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी 14 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Namo TV Bharat January 24, 2023
स्वास्थ्य सहियाओं ने अपनी 14 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। 14 सूत्री मांग को लेकर स्वास्थ्य सहियाओं ने दुसरा दिन भी हडताल जारी रखा। मंगलवार को दुसरे दिन हड़ताली स्वास्थ्य सहिया अपने मागों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से एक रैली निकालकर प्रखंड मुख्यालय पहॅूचे। जहां प्रखंड मुख्यालय पहॅूचने पर एक सभा में तब्दील हो गया। रैली के दौरान हेंमत सरकार होश में आओ, हमें दो हजार नही 18 हजार चाहिए आदि नारों के साथ पुरी कुंडहित बाजार परिक्रमण कर सरकार के बिरोंध में नारा लगाते रहे।
प्रखंड मुख्यालय पहॅूचने पर सभा के दौरान स्वास्थ्य सहियाओं ने कही हमें प्रोत्साहन राशी नही, हमें सरकारी कर्मियों के तरह वेतनमान चाहिए। स्वास्थ्य सहिया को सरकार कर्मियों के तरह सारा सुबिधा लागु करें। जबतक हमारी मांगे पुरी नही हो जाती है, तबतक हमारा आन्दोलन चलता रहेगा। सभा के दौरान एक शिष्ठमंडल मुख्यमंत्री हेंमत सोरेन के नाम पर बीडीओ कुंडहित को ज्ञापन सौपा।
मौकेे पर टुम्पा सांवत, सुशिला देवी, नितु मंडल, राधारानी मंडल, शीला मंडल, छायारानी मंडल, ममला देवी, कुंडहित केे रोमा सिंह, मोनिका सिंह, मिनु टुडु, उर्मिला हांसदा, सोनाली मंडल, भवानी भंडारी, मातेन बीबी, पंपा चक्रबती सहित काफी संख्या में कुंडहित एवं फतेहपुर प्रखंड के स्वास्थ्य सहिया उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024