पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजस...
पत्रकार स्व लक्षमीकान्त शर्मा की याद में रक्तदाता व समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन -संघर्षशील ओर मिलनसार स्वभाव के धनी थे स्व. लक्षमीकान्त शर्मा ...
April 29, 2024
पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से प्रियंका को मिलेगी सबसे ज्यादा बढ़त
Namo TV Bharat April 15, 2024
पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से प्रियंका को मिलेगी सबसे ज्यादा बढ़त
राज्य मंत्री प्रहलाद टाक,पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची और द्रौपदी मेघवाल की अगवाई में रावतसर में प्रियंका का रोड शो
गांवों में हुआ जोरदार स्वागत मिला, मिला भरपूर समर्थन
रिपोर्ट: विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर । माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री टाक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची तथा द्रोपती मेघवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका बैलान मेघवाल का आज शाम रोड शो हुआ। रोड शो से रावतसर और इसके आसपास के इलाके में भाजपा और प्रियंका की लहर चल पड़ी है।
रावतसर के मुख्य मार्गों पर रोड शो के दौरान प्रियंका तथा उनके साथ चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेताओं का लोगों ने बड़ी गर्म जोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गई। प्रियंका को चुनरी ओढाने और गुलदस्ते भेंट करने वालों का तांता लग गया। इस दौरान प्रहलादराय टाक, धर्मेंद्र मोची और द्रौपदी मेघवाल ने लोगों को संबोधित करते दावा किया कि लोकसभा चुनाव में पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से प्रियंका को सबसे ज्यादा मतों की बढ़त मिलेगी। रोड शो में और इससे पहले दिन भर रावतसर तथा इसके आसपास के गांवों में तूफानी जनसंपर्क तथा चुनावी सभाओं को संबोधन के दौरान महिलाओं में विशेष कर प्रियंका को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिला।
पहली बार भाजपा द्वारा इस संसदीय क्षेत्र के चुनाव में महिला उम्मीदवार उतारने से मातृशक्ति में काफी उत्साह है। महिलाओं द्वारा प्रियंका के पक्ष में खुलकर समर्थन व्यक्त किया जा रहा है। प्रियंका ने आज सुबह रावतसर में बाबा खेत्रपाल के मंदिर में दर्शन करने के पश्चात जनसंपर्क और चुनावी सभाओं का अभियान शुरू किया। रावतसर बार संघ के अध्यक्ष लिच्छीराम छींपा समेत अनेक अधिवक्ताओं ने उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। गांव चाइया में सरपंच शिवभगवान शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा में महिलाओं ने चुनरी उठाकर प्रियंका का स्वागत और सत्कार किया।
रामचंद्र मेघवाल, धर्मपाल जाखड़, प्रेम जाखड़ आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बुधवालिया में अमित द्वारा आयोजित सभा में राजेंद्र मेहरा, साहबराम चौकिया,सुरजीत बिलानियां, ओमप्रकाश अरोड़ा तथा मानाराम आदि के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। रामप्रताप कड़वासरा द्वारा चक 8-केएम में आयोजित सभा में पहुंचने पर प्रियंकाका दिनेश नेहरा,धर्मपाल सियाग, बलराम, प्रभुदयाल, मनीराम राजीव गोस्वामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाएं, विशेष कर युवतियां काफी संख्या में मौजूद रहीं। युवतियों में प्रियंका के साथ सेल्फी खिंचवाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला।
सरदारपुरा में कानाराम छापौला द्वारा आयोजित सभा में प्रभुदयाल सहारण,विनोद कुमार, बलवंत कसाडिया और महावीर डूडी आदि गणमान्य लोक उपस्थित रहे।कनवानी में जेपी फगोरिया द्वारा आयोजित सभा में पूर्व सरपंच श्योचंद, हरलाल फगोरिया, देवीलाल पंच, भादरराम सहारण तथा रामलाल खाती आदि ने उपस्थिति दर्ज करवाई।इसी प्रकार प्रेम नगर में बीजेपी बूथ अध्यक्ष रोहतास खीचड़ द्वारा आयोजित सभा बहुत ही कामयाब रही। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
देवीलाल,बलविंदर सिंह,जनरलसिंह सिद्धू उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा रावतसर तथा सतवीर आदि ने प्रियंका को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। गंधेली गांव में नरेश शर्मा द्वारा आयोजित सभा में बीजेपी बूथ अध्यक्ष बंसीलाल सियाग, बाबू खान धोबी,अरविंदसिंह, राजूसिंह राजपूत, रामस्वरूप, रामचंद्र गुर्जर और पूर्ण सिंह राजपूत आदि उपस्थित रहे। इस गांव में भवानीसिंह की पुत्री की आज शादी के समारोह में भी प्रियंका ने शिरकत की और नव दंपति को शुभकामनाएं दीं।
चक 34 आरडब्ल्यूडी में कालूराम थोरी द्वारा आयोजित सभा में मातृशक्ति ने चुनरी ओढ़ कर प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया। देवीलाल मटोरिया, ओमप्रकाश वर्मा, गोपी राम खोथ,दिलीप थोरी महावीर,भीम सरपंच, बलविंदरसिंह,रणवीरसिंह तथा ओमप्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे। निरवाल गांव में सरपंच सुशील कड़वासरा द्वारा आयोजित बड़ी सभा में जसवंत कड़वासरा, ओम प्रकाश सहारण आदि शामिल हुए।
किकरालिया में भी बड़ी कामयाब सभा हुई।इसका आयोजन सहकारी समिति के अध्यक्ष गोपाल सिहाग द्वारा किया गया। काशीराम गोदारा, अजय जोशी आदि शामिल हुए। रामपुरा में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक राजेश मटोरिया और उनके सहयोगियों द्वारा आयोजित सभा में बलराम मटोरिया, बूथ अध्यक्ष लालचंद तथा दुनीराम आदि के साथ प्रियंका ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।
चक 4-डी डब्ल्यू भूपसिंह तंवर द्वारा आयोजित सभा में पूर्व सरपंच चाननराम, पप्पू बिश्नोई, रामकरण बिश्नोई, बृजलाल लिंबा और बड़ी संख्या में महिलाओं में शिरकत की। चक 6 डीडब्ल्यूडी में आयोजित सभा में आदराम सुथार, भादरराम कड़वासरा,जगदीश पूनिया, काशीराम तथा विशूपाल आदि उपस्थित रहे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024