रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
Namo TV Bharat December 01, 2022
मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का हुआ उद्घाटन
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए कुंडहित में मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ( MDA) प्रोग्राम का शुभारंभ हो गया है। इसका शुभारंभ गुरुवार को मुख्यालय स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 1 में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने दवा खाकर किया तत्पश्चात बारी बारी से अंचलाधिकारी नित्यानंद प्रसाद प्रमुख रामकिशोर मुर्मू, जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरी मंडल, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रामसुंदर भगत एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नेपाल हैम्ब्रम ने फाइलेरिया रोधी दवा खाया। आपको बता दें कि पूरे प्रखंड में दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर रूप से बीमार को छोड़कर सभी को निशुल्क दवा दी जाएगी।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ-साथ सहिया एवं सेविका घर-घर जाकर दो साल से अधिक उम्र के बच्चों से लेकर बड़ों तक को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलाएंगी। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर रोग है। दवा के सेवन से ही इससे बचा जा सकता है। कभी-कभी फाइलेरिया के परजीवी शरीर में होने के बाद भी इसके लक्षण सामने आने में वर्षों लग जाता है। वही पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने लोगों से यह अपील करते हुए कहा कि लोग अपने अपने नजदीकी बूथों पर जाकर इस दवा का सेवन करें एवं दूसरों को भी यह दवा लेने के लिए प्रेरित करें जिससे हमारा यह प्रखंड ही नहीं बल्कि पूरा भारत फाइलेरिया मुक्त हो सके।
यह कार्यक्रम 01 से 15 दिसंबर तक सभी आंगनबाड़ी केंद्र में फाइलेरिया दवा सहिया एवं सेविका के द्वारा दो वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति को खिलाया जाएगा। फाइलेरिया का दवा गम्भीर रूप से बीमार व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं को नहीं देना है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024