एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस
एस.पी. जौनपुर ने देर रात चलायी तबादला एक्सप्रेस जौनपुर। जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए देर रात एसपी जौनपुर ने किया आधा द...
September 26, 2023
अरेस्ट स्टे मिलने के बाद इनामी उमर और अब्बास लखनऊ पुलिस के सामने पेश, दर्ज कराया बयान
Namo TV Bharat February 15, 2021
नाटकीय अंदाज में थाने पहुंचे बाहुबली के दो ‘लाल’:अरेस्ट स्टे मिलने के बाद इनामी उमर और अब्बास लखनऊ पुलिस के सामने पेश, दर्ज कराया बयान
- पंजाब की रोपण जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे हैं उमर व अब्बास
- निष्क्रांत संपत्ति पर अवैध कब्जेदारी के लिए दर्ज हुआ था दोनों पर केस
उत्तर प्रदेश के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसता जा रहा है। सोमवार को मुख्तार के दोनों बेटे उमर व अब्बास अंसारी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचे। जहां दोनों ने अपना-अपना बयान दर्ज कराया है। बता दें कि उमर व अब्बास के खिलाफ पिछले साल अगस्त माह में डालीबाग में जालसाजी और साजिश कर जमीन पर अवैध करने का केस दर्ज किया गया था। तब से दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कहा जा रहा है कि हाईकोर्ट से दोनों ने कोर्ट से अरेस्ट स्टे ले रखा है।
इन धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया था केस
हजरतगंज थाना क्षेत्र के डालीबाग में मुख्तार अंसारी ने अवैध रुप से जमीन पर कब्जा कर एक टॉवर (बहुमंजिला बिल्डिंग) का निर्माण कराया था। बीते साल अगस्त माह में पुलिस ने टॉवर को ढहा दिया था। साथ ही लेखपाल की तहरीर पर IPC की धारा 120B, 420, 467, 468, 471 और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने पर पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस दौरान दोनों ने हाईकोर्ट से अरेस्ट स्टे ले लिया।
अब्बास ने जयपुर में रचाई शादी
पुलिस इधर मुख्तार अंसारी के दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने का दावा करती रही, उधर हाल ही में बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने जयपुर में जाकर भव्य समारोह कर शादी कर ली। पुलिस को भी इसकी जानकारी तब हुई थी, जब सोशल मीडिया पर फोटो सामने आई।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने ...
कौशाम्बी: आयुष्मान भव स्वास्थ्य मेले का कौशांबी सांसद ने किया उद्घाटन मुजफ्फर महफूज कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व कौशांबी सा...
September 24, 2023