बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
Namo TV Bharat November 07, 2022
आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
विभिन्न परिसंपत्तियों का हुआ वितरण
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। सोमवार को बनकाटी पंचायत अन्तर्गत कानाकेन्द फुटवॉल मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न स्टॉलो से कुल 254 आवेदन प्राप्त किया गया वही 73 आवेदनो का ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। कार्यक्रम में आठ लोगो का ऑन द स्पॉट पैंशन स्वीकृति पत्र ,वही फूलोझानो आशीर्वाद योजना से हंड़ीया दारू बेचने वाले 3 महिला को दस-दस हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया । कार्यकम का शुरूआत बीडीओ श्रीमान मरांडी, बनकाटी मुखिया भीम हेम्ब्रम, जिप सदस्य रीना मंडल, प्रखंड बीससुत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, प्रखंड बीस सुत्री सदस्य गणेश हेम्ब्रम आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि बनकाटी पंचायत में यह दूसरी बार कार्यक्रम किया जा रहा है। जो लोग योजनाओ का लाभ लेने के लिए अभी तक छुटे हुए है वे सम्बधिंत स्टॉलो में अपना आवेदन दे सकते है। और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओ का लाभ ले सकते है। उन्होने कहा कि क्षेत्र में वैसे अनेक लोग देखे जा रहे है, जो दिव्यांग तो है लेकिन उनका दिव्यांगता प्रमाणपत्र नही होने के कारण वे दिव्यांग पैंशन से वंचित है। कहा कि दिसम्बर महीना में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि छुटे हुए लोगो का दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाया जा सके।
कहा कि सरकार सभी लोगो को योजनाओ का लाभ देने के लिए तत्पर है। लेकिन निर्धारित योग्यता नही होने पर उन्हे योजनाओ का लाभ नही दिया जा सकता है। कहा कि इस साल मनरेगा से पूरे झारखंड में एक लाख कुंआ बनाने का लक्ष्य है। उसी आधार पर कुंडहित प्रखंड में प्रति पंचायत 20 से 25 सिंचाई कुप का निर्माण कराया जाएगा ताकि मजदूरो को काम मिल सके। उन्हें काम के लिए भटकना न पड़े।
कार्यक्रम में जिन लोगो को योजनाओं का लाभ मिला वे मुख्यमंत्री हेमतं सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज जाकर सरकार का ध्यान हम गरीबो पर पड़ा है। आज हमारी पैंशन का स्वीकृती मिला। हम सरकार को बहुत धन्यवाद देते है। मौके पर बीडीओ श्रीमान मरांडी, बनकाटी मुखिया भीम हेम्ब्रम, जिप सदस्य रीना मंडल, प्रखंड बीससुत्री उपाध्यक्ष मनोरंजन सिंह, प्रखंड बीस सुत्री सदस्य गणेश हेम्ब्रम, पूर्व जीप सदस्य भजहरी मंडल, बीपीआरओ महादेव पौद्दार आदि उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024