बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में धुमधाम से मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस।
Namo TV Bharat November 15, 2022
कुंडहित मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र में धुमधाम से मनाया गया झारखंड स्थापना दिवस।
चंचल गिरी
झारखंड, जामताड़ा। मंगलवार को मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय, मुख्यालय स्थित बस पड़ाव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एवं बरमसिया मोड़ में झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता द्वारा झारखंड स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही बरमसिया मोड़ स्थित सिदो कान्हू प्रतिमा में भी बारी-बारी से माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी गई।
मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे सिदो कान्हू अमर रहे का नारा लगाया वही मॉडर्न पब्लिक आवासीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक भजहरी मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा झारखंड के महानायक थे । जिन्होंने देश के आजादी के लिए सभी देशवासियों को संगठित करते हुए अंग्रेजी के विरोध में लड़ाई किया था। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 ईसवी को उलीहातू में हुआ था। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा का देश के आजादी के लिए बहुत बड़ा योगदान रहा है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक धनंजय मंडल, गोपीनाथ मंडल, सुभाष रजक , वही बरमसिया मोड़ पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह जिला सचिव कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया, राज्य परिषद सदस्य गौर रवानी, विमल कांति घोष ,जिला सहायक सचिव मिहिर मंडल, अंचल मंत्री गोपी मंडल, तुषार कांति मंडल, छात्र नेता सुदन मुर्मू , झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड सचिव मनोरंजन सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष निरोध सिंह, झारखंड आंदोलनकारी नक्सल खाँ, प्रखंड सह सचिव चंडीपद मंडल, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य गणेश मुर्मू, डाक्टर मुर्मू, जबकि बस स्टैंड में भाजपा कुण्डहित मंडल अध्यक्ष सजल दास, महामंत्री विश्वरूप चौधरी, तपन सिंह, बाबन नायक ,अजय रविदास ,सौमेन मंडल ,गौतम गोराई, बलराम धीवर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024