अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी भाजपा के ...
अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव माता बदल तिवारी भाजपा के लिए मांगा वोट रिपोर्टर: दीपक शुक्ला रामपुर, जौनपुर : नगर पंचायत रामपुर मे अपना दल एस के ...
May 07, 2024
कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
Namo TV Bharat December 06, 2022
कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा
लेबरों की संख्या और बढ़ाकर निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश
मुजफ्फर महफूज
कौशांबी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने एकेडमिक बिल्डिंग, गर्ल्स एवं ब्वायज हॉस्टल आदि के निर्माण की प्रगति की निरीक्षण के दौरान कहा कि तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए लेबरों की संख्या और बढ़ायी जाय। उन्होंने टाइल्स लगाने आदि का कार्य भी शीघ्र शुरू कराने के भी निर्देश दियें। उन्होंने अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज श्री के0के0 श्रीवास्तव को एक जेई को नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता अवश्य सुनिश्चित करने के भी निर्देश दियें।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माण कार्यों की प्रगति के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो को और तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें। उन्होंने ई0ओ0 मंझनपुर एवं सी0एम0एस0 को अस्पताल परिसर की साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 हरवंश सिंह, सी0एम0एस0 डॉ0 दीपक सेठ, उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम एवं ई0ओ0 मंझनपुर सुनील मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024