मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा अहर...
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के चयन ह...
January 27, 2023
मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में भाजपाइयों ने मनाई विवेकानंद जयंती, श्रद्धा सुमन किया अर्पित
Namo TV Bharat January 12, 2023
मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में भाजपाइयों ने मनाई विवेकानंद जयंती, श्रद्धा सुमन किया अर्पित
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी कुंडहित मंडल की ओर से कुंडहित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रुप में मनाया गया। सभी ने स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास ने किया। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल उपस्थित रहे। इस दौरान पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि
स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके बताए गए मार्ग पर अगर हम सभी युवा चलते हैं तो निश्चित रूप से भारत विश्व गुरु बनेगा। वही मंडल अध्यक्ष सजल दास ने बताया कि स्वामी जी ने कहा कि “दिल दिमाग के टकराव में हमेशा अपने दिल की बात सुनो “और साथ ही उन्होंने कहा ” जितना बड़ा संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी ” ।
मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल के अलावे कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास सुशांत मिश्रा श्यामल माजी पवन सेन, अरुप मंडल रवि वाद्यकर, निरंजन मंडल,कार्तिक लौह,सुखेन मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022