बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिका...
बढ़ते अपराधो पर पुलिस का एक्शन, युवा नेताओं ने किया अधिकारियों का सम्मान रिपोर्ट: विनोद राजपूत श्रीगंगानगर। शहर में बढ़ते नशे एवं चोरी के खिलाफ प...
April 26, 2024
स्वामी विवेकानंद जी के विचार एवं कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं; उनके बताए आदर्शों पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें युवा - जिला खेल पदाधिकारी
Namo TV Bharat January 12, 2023
राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, जामताड़ा के सौजन्य से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- सेंट एंथोनी एवं सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल जामताड़ा के बच्चों सहित युवाओं ने जिला खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में निकाला प्रभात फेरी
- स्वामी विवेकानंद जी के विचार एवं कार्य युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं; उनके बताए आदर्शों पर चलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें युवा – जिला खेल पदाधिकारी
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। गुरुवार को सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल जामताड़ा में पर्यटन, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निर्देश पर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार एवं अन्य अतिथियों के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रोत्साहित करना, एकजुट करना, प्रेरित करना और सक्रिय करना है। उन्होंने बताया कि आज के समय में युवा अपने लक्ष्यों से भटक के नशा, व्यसन गलत संगति में जा रहे हैं। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के बताए आदर्श पर चलें, चरित्र निर्माण पर बल दें एवं खेल कूद एवं अन्य गतिविधियों में भाग लें तथा नए भारत का निर्माण में सहायक बनें। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने अध्यात्म चिंतन, देशप्रेम को सही अर्थों में समझाया था। उन्होंने कहा था, कि भारत युवाओं का देश है और इस देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत स्वामी जी के अलावा और कोई नहीं हो सकता है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जामताड़ा तृतीय स्थान प्राप्त किया
वहीं उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राज्य भर में जामताड़ा जिला तृतीय स्थान पर रहा जो कि गर्व कि बात है। उन्होंने इसके लिए सफल छात्र छात्रा सहित अन्य संबंधित लोगों को इसके लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रभात फेरी का हुआ आयोजन
वहीं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर जा खेल पदाधिकारी के नेतृत्व में सेंट एंथोनी एवं सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा स्वामी विवेकानंद के कथन/आदर्श वाक्य लिखा हुआ प्ले कार्ड के साथ प्रभातफेरी निकाला गया। जो सेंट एंथोनी स्कूल से शुरू होकर कायस्थपाड़ा, जामताड़ा बाजार, हटिया, स्टेशन रोड होते हुए वीर कुंवर सिंह चौक अवस्थित चिल्ड्रेन पार्क में स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पुनः उसी रास्ते से विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।
इस अवसर कर जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री डी डी भंडारी, विद्यालय के शिक्षकगण, सहित विभिन्न खेल प्रेमी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024