रामपुर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर गुंडा एक्ट के तहत युवक को...
रामपुर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर गुंडा एक्ट के तहत युवक को किया जिलाबदर, मचा हड़कंप रिपोर्ट दीपक शुक्ला रामपुर, जौनपुर। रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम ल...
May 17, 2024
फांसी लगाकर युवक ने दी जान खिड़की से गिड़गिड़ाती रही पत्नी, हत्या के मामले में हुई थी जेल
Namo TV Bharat March 10, 2023
फांसी लगाकर युवक ने दी जान खिड़की से गिड़गिड़ाती रही पत्नी, हत्या के मामले में हुई थी जेल
कौशांबी। मंझनपुर थाना क्षेत्र के गांधी नगर मोहल्ले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह पति को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखती रही, लेकिन वह दरवाजा बंद होने के कारण उसे बचा नहीं सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।7
पुलिस दस्तावेजों ने मृतक एक हत्या के मामले में जेल गया था, वह जमानत पर जेल से बाहर था। मंझनपुर के गांधी नगर निवासी करन (34) पुत्र सुरेश अपने पत्नी व 2 बच्चों के साथ रहता था। बीती रात वह होली खेलकर घर लौटा था। खाना खाकर वह बच्चो के साथ सोया था। पत्नी सुमित्रा ने बताया कि भोर में पति अचानक बिस्तर से उठकर दूसरे कमरे में चले गए तो वह पीछे पीछे से गई।
दरवाजा तोड़कर निकालने तक गई जान
उन्होंने कमरे में दरवाजा बंद कर लिया। अनहोनी की आशंका में उसने खिड़की को धक्का देकर देखा तो पति फांसी के फंदे पर लटकने की कोशिश कर रहा था। उसने पति से बहुत मिन्नतें कीं और गिड़गिड़ाकर जान देने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। जब तक लोगों ने दरवाजा तोड़ा तब तक उसकी जान चली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूछताछ में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा ने बताया कि मृतक करन का पुलिस रिकार्ड में ऑपराधिक इतिहास है। वह हत्या के एक मामले में 2007 में जेल गया था, जो जमानत पर रिहा होकर परिवार के साथ रह रहा था। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट मुज़फ्फर महफूज
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024