बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट क...
बीएसपी ने जौनपुर सीट पर बदला उम्मीदवार, श्रीकला का टिकट कटा, श्याम सिंह यादव करेंगे नामांकन! श्री कला की जगह श्याम सिंह यादव को बीएसपी ने टिकट...
May 06, 2024
जेएसएलपीएस के सहयोग से चल रही है रंगोली दीदी कैंटीन
Namo TV Bharat March 22, 2023
जेएसएलपीएस के सहयोग से चल रही है रंगोली दीदी कैंटीन
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। जिला अंतर्गत फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय में “दीदी कैंटीन” मार्च 2020 से मां मनसा आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष रंगोली दीदी द्वारा संचालन किया जा रहा है। यहां खाने-पीने का स्वादिष्ट भोजन तैयार मिलता है। ब्लॉक कर्मी के अलावा काम के संबंध से ब्लॉक आने वाले लोग भोजन करते हैं। बुधवार को “बिहार दर्शन न्यूज़”के संवाददाता सद्दाम हुसैन से मां मनसा आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष रंगोली दीदी ने वार्ता के क्रम में जानकारी दी कि लॉकडाउन शुरू होने से 10 दिन पहले दीदी कैंटीन की शुरुआत हुई थी।
मौके पर ब्लॉक अधिकारी एवं (जेएसएलपीएस) कर्मी मौजूद थे। शुरुआत के दिनों मे कैंटीन तो बहुत अच्छा चला कोविड-19 कोरोना बीमारी और लोक डाउन होने पर बंद हो गया। लॉकडाउन खुलने के बाद से अभी कैंटीन ठीक ही चल रहा है कुल 75,000 की लागत से इस “दीदी कैंटीन” को अपने पति अलेश गण के साथ शुरू किया पति-पत्नी दोनों मिलकर काम करते हैं।
आपको बताते चलें जेएसएलपीएस द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है कि वे अपनी हक अधिकार को इस्तेमाल करना सीखे। राज्य स्तर पर झारखंड की महिलाओं ने जेएसएलपीएस के माध्यम से बेहतर काम करना सीखी हैं। बहुत महिलाएं बिजनेस कर रही हैं अपने पांव पर खड़ी हो गई है। जिन महिलाओं की पढ़ाई अधूरी रह गई थी जेएसएलपीएस मे जुड़ कर अपनी पढ़ाई कंप्लीट कर रही हैं।जामताड़ा जिले के फतेहपुर क्षेत्र की महिलाएं भी आगे बढ़ने की दिशा में काम कर रही है।
जिसमें मां मनसा सखी मंडल ग्राम पंचकढ़िया की दीदी एक मिसाल बनी हुई है। मां मनसा आजीविका सखी मंडल की अध्यक्ष रंगोली गण , सचिव अंजना भंडारी, कोषाध्यक्ष ममता गण, के अलावा लगभग दर्जनों सदस्य के प्रयास सराहनीय है। महिलाओं में बहुत शक्ति है अगर सही से इस्तेमाल किया जाए तो बहुत कुछ बदलाव सामाजिक एवं आर्थिक रूप से किया जा सकता है !
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024