अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल फ्री ...
अति पुलिस अधीक्षक आर पी शर्मा ने किया सेवा का स्कूल"फ्री समर केम्प-2024" के पोस्टर का विमोचन।। अग्रवाल गर्ल्स कालेज मे 8 मई से 18 मई तक आ...
May 03, 2024
सीएम की जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर 28 मार्च को फतेहपुर में झामुमो की होगी बैठक
Namo TV Bharat March 25, 2023
सीएम की जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर 28 मार्च को फतेहपुर में झामुमो की होगी बैठक
जामताड़ा गांधी मैदान में 5 अप्रैल को सीएम संथाल जोहार यात्रा की करेंगे शुरुआत
चंचल गिरी
जामताड़ा/फतेहपुर, झारखंड। संथाल में ख़तियानी जोहार यात्रा आगामी 5 अप्रैल को जामताड़ा गांधी मैदान से शुरुआत हो रही है। सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन जामताड़ा के गांधी मैदान से ख़तियानी जोहार यात्रा शुरू करेंगे। जोहार यात्रा की तैयारी को लेकर फतेहपुर सालबागान में 28 मार्च को एक बैठक रखी गई है, जिसमे मुख्य रूप से नाला विधायक सह विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो उपस्थित रहेंगे। झामुमो के फतेहपुर प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जामताड़ा से 5 अप्रैल को ख़तियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम आयोजित है, इसे लेकर तैयारी बैठक 28 मार्च को फतेहपुर सालबागान में रखी गई है।
बैठक विधान सभाध्यक्ष सह नाला विधायक के अलावे पंचायत सचिव, अध्यक्ष, केंद्रीय समिति सदस्य सहित सभी सक्रिय कार्यकर्तागण को आमंत्रित किया गया है।प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सूबे में झामुमो गठबंधन की सरकार सभी वर्गों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। लेकिन विरोधी पार्टी विकास कार्य सहित नियोजन नीति, खतियान आधारित नियोजन नीति पर अड़चने डाल रही है। विरोधी कभी खतियान आधारित नियोजन नीति का विरोध कर रहे हैं तो कभी वर्तमान नियोजन का विरोध करते हैं।
किसी पर उनकी सहमति नही मिल रही है, जिस कारण प्रदेश के युवाओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार 1932 का खतियान आधारित नियोजन नीति पर कायम था और रहेगी। महतो ने कहा प्रदेश के सभी सरकारी कर्मियों की समस्या लगभग समाप्त किया गया है। पुलिस को छुट्टी नही मिलती थी, जो इस सरकार में उन्हें इसका लाभ दिया गया। होम गार्ड का बेतन बढ़ाने का विचार कर रही है। पारा शिक्षकों के वेतन बढ़ाया गया। सभी कर्मियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था से जोड़ा गया। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका के मानदेय को बढ़ाया गया। सिर्फ नियोजन नीति को भाजपा अड़चने डाल रही है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024