रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि
रक्तदान कर पत्रकार स्व. लक्षमीकान्त शर्मा को दी श्रद्धांजलि 28 अप्रेल को सभी रक्तदाताओ व समाजसेवी लोगो को किया जाएगा सम्मानित रिपोर्ट: विनोद र...
April 25, 2024
जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा ने की सूरतगढ़ विधानसभा समिति की घोषणा
Namo TV Bharat November 25, 2022
जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए भाजपा ने की सूरतगढ़ विधानसभा समिति की घोषणा
विनोद राजपूत
श्रीगंगानगर, राजस्थान। श्रीगंगानगर जिला भाजपा द्वारा 4 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जिले में निकाली जाने वाली जन आक्रोश रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सूरतगढ़ विधानसभा की विधानसभा समिति की घोषणा की गई है । श्रीगंगानगर भाजपा जिला अध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने विधानसभा समिति के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सूरतगढ़ विधानसभा में निवास करने वाले सभी कनिष्ठ, वरिष्ठ तथा श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर सूरतगढ़ विधानसभा में इस जन आक्रोश रथ यात्रा में अधिक से अधिक जन भागीदारी के लिए प्रयास करें । उन्होंने कहा है कि जनता के विश्वास, साथ और सहयोग से ही हम इस जनाक्रोश रथ यात्रा को जन-जन की रथयात्रा बना पाएंगे ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी ने बताया है कि सूरतगढ़ विधानसभा समिति का संयोजक किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पवन ओझा व यात्रा का विधानसभा सह संयोजक गोपाल लेघा को बनाया गया है। उनके साथ इस जन आक्रोश रथ यात्रा के लिए सूरतगढ़ विधानसभा में कार्यक्रम एवं प्रवास प्रमुख के लिए राजकुमार कस्वां, सभा एवं रैली प्रमुख सुनिल छाबड़ा, यात्रा वाहन प्रमुख वीरेंद्र सिंह, स्वागत प्रमुख महेश शेखसरिया, प्रचार प्रसार प्रमुख सुरेश सुथार, मीडिया प्रमुख लालचंद शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख युधिस्टर कुमार, प्रशासनिक कार्य प्रमुख एडवोकेट बलदेव खीचड़, अतिथि प्रमुख रामकुमार निर्वाण, चिकित्सा प्रमुख प्रेम कुमार पंवार, आवास प्रमुख कालूराम खिचड़, भोजन प्रमुख विष्णु तरड़, सुरक्षा प्रमुख जसविंदर सिंह, स्वच्छता प्रमुख महेंद्र सिंह, एडवांस व्यवस्था टीम में रामेश्वर रेगर और डॉक्यूमेंटेशन प्रमुख अंकुर लदोइया को बनाया गया है। इसके अतिरिक्त मौर्चों से युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद शर्मा को युवा संयोजक, महिला मोर्चा से संतोष गिरी को महिला संयोजक , गोपीराम को अनुसूचित जाति का संयोजक व बिरमा नायक को अनुसूचित जनजाति का संयोजक बनाया गया है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन
व्यापारी वर्ग ने दिया प्रियंका बैलान मेघवाल को खुला समर्थन तन- मन-धन सहयोग करने और भारी मतों से विजयी बनाने का लिया संकल्प रिपोर्ट: विनोद राजपू...
April 14, 2024