मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा अहर...
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों के चयन ह...
January 27, 2023
आदिवासियों का महापर्व सोहराय के तीसरे दिन अंबा सहित प्रखंड क्षेत्र में खुण्टउ पूजा का हुआ आयोजन।
Namo TV Bharat January 13, 2023
आदिवासियों का महापर्व सोहराय के तीसरे दिन अंबा सहित प्रखंड क्षेत्र में खुण्टउ पूजा का हुआ आयोजन।
चंचल गिरी
जामताड़ा, झारखंड। आदिवासियों के महापर्व सोहराय के तीसरे दिन शुक्रवार को खुण्टउ पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने अपने अपने बेहतरीन पशुओं के सींग के ऊपर तेल मालिश कर उनको सजाया और खुण्टउ पूजा में शामिल कराया। इसके बाद खाने-पीने के साथ ही मांदर और ढोल की थाप पर नाच गान का कार्यक्रम शुरू हुआ, जो बदस्तूर जारी है।
इस दौरान गांव में बड़ी संख्या में रिश्तेदारों परिचितों के आने से गांव का माहौल उत्सव सरीखा हो गया है। ईस्ट को धन्यवाद देने तथा प्रकृति प्रेम पर आधारित सोहराय संथाल परगना के क्षेत्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
क्षेत्र में इसे बांधना पर्व के नाम से भी जानते हैं। पर्व के दौरान मुख्य तौर पर धान की फसल मिलने के बाद समुदाय के लोग इष्ट देवता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हैं तथा खेती में सहायक रहे पशुधन की पूजा अर्चना करते हैं ।
सोहराय के दौरान नृत्य संगीत का विशेष महत्व होता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान समुदाय के लोग विशेषकर युवक एवं युवतियां दिन-रात नृत्य कर पर्व का आनंद एक दूसरे के साथ आदान-प्रदान करते हैं। फिलहाल तीसरे दिन खुण्टउ पूजा के साथ ही क्षेत्र में सोहराय का उत्साह परवान पर दिख रहा है।
टैग :
आपको यह भी पसंद आ सकता हैं
यूपी में ट्रेनिंग पूरी कर चुके पीसीएस अफसरों को तैनाती अं...
अभिषेक सिंह, गणेश कुमार, अविनाश यादव प्रयागराज में एसडीएम बने संतवीर सिंह, मोहित यादव लखनऊ में एसडीएम बने सौरभ तिवारी बांदा, प्रीति...
June 24, 2022